BA Semester-5 Paper-2 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2804
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिये।

उत्तर-

बूँदी शैली की विशेषतायें

1. मेवाड़ का प्रभाव - प्रारम्भ में यह शैली मेवाड़ शैली से प्रभावित रही। मुगल शैली का भी प्रभाव उसमें दृष्टिगोचर होता है।

2. आकृतियाँ - गोल, मुखाकृति, पतले होठ, परबल के आकार की आँखें, नुकीली छोटी नाक तथा छोटी ठुड्डी, पतली, कलाई, हथेली रक्ताभ, छोटा वक्ष इस शैली में मिलती है। पुरुष व स्त्रियों के चेहरों में समानता है। आगे चलकर कहीं-कहीं लम्बे चेहरे भी बने।

3. चेहरे की रंग योजना - पहले गोरे रंग चेहरे बने, फिर उसमें लाल, बादामी रंग आया और बाद में मुगल प्रभाव से हल्का गुलाबी रंग ही चेहरों में भरा जाने लगा।

4. पेड़-पौधों का चित्रण - घिनके पेड़-पौधों तथा पंक्तिबद्ध पेड़ इस शैली की विशेषता है। केले के पेड़ों का भी बहुत सुन्दर अंकन किया गया हैं।

5. छाया प्रकाश - चेहरों में हल्की छाया का प्रयोग किया जाता है।

6. पानी का चित्रण - काला तथा नीला रंग मिलाकर पानी दर्शाया गया है। कमल युक्त जलाशयों का चित्रण है बाद में लहर चाँदी के रंग के बजाय, सफेद रंग से, दिखाई जाने लगो थी।

7. आकाश - आकाश विभिन्न रंगों से बनाया गया है तथा उसमें लाल रंग की हल्की पट्टी के अधिकतर दर्शन होते हैं। बादल भी सुन्दर बने हैं।

8. वेशभूषा - घाघरे व लूगड़ी में स्वर्ण बूटे व कारीगरी है। स्त्रियों के आभूषणों में फुंदने लटके हैं। कहीं-कहीं पुरुषों को भी कंचुकी पहनाकर जामा पहना दिया है।

9. सूर्योदय के दृश्य - सूर्योदय बहुत सुन्दर ढंग से सुनहरी रंग से बनाया गया है।

10. पशु-पक्षी चित्रण - क्रीड़ा रत पशु-पक्षियों का चित्रण बूँदी में विशेष हुआ है। हाथियों का चित्रण विशेष है। सारस, मयूर, खंजन, चकोर आदि का चित्रण हैं।

11. वर्षा के चित्र - वर्षा के चित्र विशेष प्रभावकारी हैं।
12. तीज-त्यौहार - तीज-त्यौहार का चित्रण भी बूँदी की विशेषता है।
13. बारहमासा के चित्र - बारहमासा के चित्र प्रचुर मात्रा में

14. रंग योजना - रंग योजना बून्दी में चटकीले रंगों से बनाई गई है। नारंगी और हरा रंग अधिक प्रयोग किया गया है परन्तु अनुपात में ही किया गया है। सोने, चाँदी के रंगों का भी प्रयोग किया गया है।

15. परिपेक्ष्य - प्रारम्भ में चित्रों में परिपेक्ष्य इतना ठीक नहीं है परन्तु बाद के चित्रों में गहराई दिखाई देती है।

16. जंगल के दृश्य - जंगल के दृश्य बहुत आकर्षक ढंग से बनाये गये हैं।
17. शिकार के चित्र - शिकार के चित्र भी प्रभावशाली बने हैं।
18. विरहणियों के चित्र - बून्दी के चित्रों में विरहणियों के चित्र बहुत सुन्दर बनाये गये

19. इस शैली के अधिकांश चित्रकार हिन्दू थे, जो कि भावाभिव्यक्ति तथा मानवाकृति बनाने में अधिक निपुण थे।

20. सूफी-सन्तों के चित्र - सूफी - सन्तों के जीवन, पनघट, ग्राम्य जीवन, त्यौहार तथा उत्सव आदि का चित्रण बहुत सुन्दर हुआ है।

21. सोने-चाँदी के रंगों का प्रयोग - इस शैली में यथा स्थान सोने-चाँदी के रंगों का प्रयोग बहुत बारीकी तथा सुन्दरता से किया गया है। मुकुट से लेकर जूतियों तक बहुत बारीकी से सोने-चाँदी के रंगों को लगाया गया है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- पाल शैली पर एक निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  2. प्रश्न- पाल शैली के मूर्तिकला, चित्रकला तथा स्थापत्य कला के बारे में आप क्या जानते है?
  3. प्रश्न- पाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- पाल शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  5. प्रश्न- अपभ्रंश चित्रकला के नामकरण तथा शैली की पूर्ण विवेचना कीजिए।
  6. प्रश्न- पाल चित्र-शैली को संक्षेप में लिखिए।
  7. प्रश्न- बीकानेर स्कूल के बारे में आप क्या जानते हैं?
  8. प्रश्न- बीकानेर चित्रकला शैली किससे संबंधित है?
  9. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताओं की सचित्र व्याख्या कीजिए।
  10. प्रश्न- राजपूत चित्र - शैली पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  11. प्रश्न- बूँदी कोटा स्कूल ऑफ मिनिएचर पेंटिंग क्या है?
  12. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिये।
  13. प्रश्न- बूँदी कला पर टिप्पणी लिखिए।
  14. प्रश्न- बूँदी कला का परिचय दीजिए।
  15. प्रश्न- राजस्थानी शैली के विकास क्रम की चर्चा कीजिए।
  16. प्रश्न- राजस्थानी शैली की विषयवस्तु क्या थी?
  17. प्रश्न- राजस्थानी शैली के चित्रों की विशेषताएँ क्या थीं?
  18. प्रश्न- राजस्थानी शैली के प्रमुख बिंदु एवं केन्द्र कौन-से हैं ?
  19. प्रश्न- राजस्थानी उपशैलियाँ कौन-सी हैं ?
  20. प्रश्न- किशनगढ़ शैली पर निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- किशनगढ़ शैली के विकास एवं पृष्ठ भूमि के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- 16वीं से 17वीं सदी के चित्रों में किस शैली का प्रभाव था ?
  23. प्रश्न- जयपुर शैली की विषय-वस्तु बतलाइए।
  24. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालिए।
  25. प्रश्न- किशनगढ़ चित्रकला का परिचय दीजिए।
  26. प्रश्न- किशनगढ़ शैली की विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।
  27. प्रश्न- मेवाड़ स्कूल ऑफ पेंटिंग पर एक लेख लिखिए।
  28. प्रश्न- मेवाड़ शैली के प्रसिद्ध चित्र कौन से हैं?
  29. प्रश्न- मेवाड़ी चित्रों का मुख्य विषय क्या था?
  30. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
  31. प्रश्न- मेवाड़ एवं मारवाड़ शैली के मुख्य चित्र कौन-से है?
  32. प्रश्न- अकबर के शासनकाल में चित्रकारी तथा कला की क्या दशा थी?
  33. प्रश्न- जहाँगीर प्रकृति प्रेमी था' इस कथन को सिद्ध करते हुए उत्तर दीजिए।
  34. प्रश्न- शाहजहाँकालीन कला के चित्र मुख्यतः किस प्रकार के थे?
  35. प्रश्न- शाहजहाँ के चित्रों को पाश्चात्य प्रभाव ने किस प्रकार प्रभावित किया?
  36. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  37. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  38. प्रश्न- अकबरकालीन वास्तुकला के विषय में आप क्या जानते है?
  39. प्रश्न- जहाँगीर के चित्रों पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभाव की चर्चा कीजिए ।
  40. प्रश्न- मुगल शैली के विकास पर एक टिप्पणी लिखिए।
  41. प्रश्न- अकबर और उसकी चित्रकला के बारे में आप क्या जानते हैं?
  42. प्रश्न- मुगल चित्रकला शैली के सम्बन्ध में संक्षेप में लिखिए।
  43. प्रश्न- जहाँगीर कालीन चित्रों को विशेषताएं बतलाइए।
  44. प्रश्न- अकबरकालीन मुगल शैली की विशेषताएँ क्या थीं?
  45. प्रश्न- बहसोली चित्रों की मुख्य विषय-वस्तु क्या थी?
  46. प्रश्न- बसोहली शैली का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- काँगड़ा की चित्र शैली के बारे में क्या जानते हो? इसकी विषय-वस्तु पर प्रकाश डालिए।
  48. प्रश्न- काँगड़ा शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  49. प्रश्न- बहसोली शैली के इतिहास पर प्रकाश डालिए।
  50. प्रश्न- बहसोली शैली के लघु चित्रों के विषय में आप क्या जानते हैं?
  51. प्रश्न- बसोहली चित्रकला पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  52. प्रश्न- बहसोली शैली की चित्रगत विशेषताएँ लिखिए।
  53. प्रश्न- कांगड़ा शैली की विषय-वस्तु किस प्रकार कीं थीं?
  54. प्रश्न- गढ़वाल चित्रकला पर निबंधात्मक लेख लिखते हुए, इसकी विशेषताएँ बताइए।
  55. प्रश्न- गढ़वाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की व्याख्या कीजिए ।
  56. प्रश्न- गढ़वाली चित्रकला शैली का विषय विन्यास क्या था ? तथा इसके प्रमुख चित्रकार कौन थे?
  57. प्रश्न- गढ़वाल शैली का उदय किस प्रकार हुआ ?
  58. प्रश्न- गढ़वाल शैली की विशेषताएँ लिखिये।
  59. प्रश्न- तंजावुर के मन्दिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  60. प्रश्न- तंजापुर पेंटिंग का परिचय दीजिए।
  61. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग की शैली किस प्रकार की थी?
  62. प्रश्न- तंजावुर कलाकारों का परिचय दीजिए तथा इस शैली पर किसका प्रभाव पड़ा?
  63. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग कहाँ से संबंधित है?
  64. प्रश्न- आधुनिक समय में तंजावुर पेंटिंग का क्या स्वरूप है?
  65. प्रश्न- लघु चित्रकला की तंजावुर शैली पर एक लेख लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book